उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

60 लाख रूपये की स्मैक सहित पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-नैनीताल जिले में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान को सफलता मिली है पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 607 ग्राम स्मैक पकड़ी गई है दोनों आरोपी बरेली के रहने वाले हैं बिंदुखट्टा के पास पुराना सुभाष नगर बैरियर से 20 मीटर नगला की ओर जाने वाले रास्ते के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों को रोका

यह भी पढ़ें 👉  जलजनित बीमारी पर कैड़ा सख्त, बोले-स्वच्छ पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही नहीं

 

और तलाशी के दौरान युवकों के पास स्मैक बरामद हुई दोनों दिल्ली नंबर की स्कूटी पर सवार थे पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह खुद ही स्मैक बनाते हैं और बिक्री के लिए नैनीताल जिले में आते हैं क्योंकि यहां उन्हें इसके ज्यादा पैसे मिलते हैं.

 

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग में नदी-घाटों की सफाई, श्रद्धालुओं से धार्मिक सामग्री प्रवाहित न करने की अपील

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पकड़ी गई स्मैक की कीमत 60 लाख रूपये आंकी गई है.नीलेश आनंद भरणे डीआईजी कुमाऊं रेंज नैनीताल द्वारा टीम को 30,000/-रुपये पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को  20,000/- रुपये नगद पुरस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।