उत्तराखण्ड काशीपुर क्राइम

अवैध अफीम के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

ख़बर शेयर करें -

900 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में….. 

काशीपुर- काशीपुर पुलिस ने गुरुवार को अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जिसका खुलासा अपने कार्यालय में एसपी अभय सिंह ने किया है! गिरफ्तार युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर दिया धरना, सरकार की नीतियों पर जताई आपत्ति….

 

आपको बताते चलें कि जनपद उधम सिंह नगर की पुलिस नशे के बढ़ते चलन को रोकने के लिए पुलिस ने टीम बनाकर नशे के विरुद्ध चलाए अभियान के तहत प्रतापपुर चौकी प्रभारी कपिल कंबोज के नेतृत्व में हेमपुर रोड, सैनिक कॉलोनी पुलिया के पास एक बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया तो वह भागने की कोशिश करने लगा।

 

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीण समस्याओं पर सख्त रुख, जिला पंचायत बोर्ड बैठक में बड़े फैसले….

जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते उसे दबोच लिया। जामा तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 900 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए युवक ने अपना नाम सतविंदर सिंह पुत्र कुंवर पाल निवासी शिवलालपुर अमर झंडा बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  आईएएस तिवारी का मानवीय चेहरा, छात्रावास में मनाया सादगी भरा जन्मदिन….