उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

नैनीताल में पुलिस अलर्ट, होटल से बॉर्डर तक सघन जांच….

ख़बर शेयर करें -

नैनीतालजनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सघन अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में पुलिस की सक्रियता लगातार बढ़ाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  डीपीएस हल्द्वानी में अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन….

अभियान के प्रभावी संचालन के लिए पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जनपद के सभी थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी और पुलिस टीमों को सक्रिय करते हुए वांछित अपराधियों, वारंटियों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस द्वारा होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट की चेकिंग के साथ-साथ बॉर्डर और बैरियर पर भी सघन निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा रैश ड्राइविंग, बिना नंबर प्लेट वाहनों, अवैध शराब और हथियारों के खिलाफ भी अभियान तेज किया गया है।

अभियान के दौरान प्रमुख कार्रवाई:

  • जनपद के 52 स्थानों पर चेकिंग अभियान
  • 45 होटल/रेस्टोरेंट का निरीक्षण
  • 65 बॉर्डर और बैरियर पर चेकिंग
  • 84 व्यक्तियों का सत्यापन
  • एमवी एक्ट के तहत 8 चालान और 2 वाहन सीज
  • पुलिस एक्ट के तहत 24 व्यक्तियों पर कार्रवाई
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा बल, कई दिग्गज नेता पार्टी में शामिल......

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जनता और प्रशासन के बीच विश्वास बढ़ाने का सफल प्रयास….