उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

उत्तराखंड को बड़ी सौगात, पीएम मोदी करेंगे मेगा प्रोजेक्ट लॉन्च….

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल माह में बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर सकते हैं।

करीब 211 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून तक का सफर मात्र दो से ढाई घंटे में पूरा किया जा सकेगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षा मंत्री के दौरे से पहले हल्द्वानी में तैयारियां तेज, आयुक्त ने दिए निर्देश….

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में एक्सप्रेसवे का शुभारंभ कर सकते हैं। इसके अलावा संभावना जताई जा रही है कि वह केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर 22 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर भी आ सकते हैं।

प्रधानमंत्री के इस संभावित दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तैयारियों में जुट गई हैं। एक्सप्रेसवे के उद्घाटन और केदारनाथ यात्रा से प्रदेश में पर्यटन और विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में विकास कार्यों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश......