हल्द्वानी – विद्यालय परिसर में 4 अप्रैल 2026 को पैरेंट ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मॉडर्न डे पेरेंटिंग विषय पर आयोजित विशेष सत्र रहा।
इस सत्र का संचालन प्रसिद्ध वक्ता वैभव पांडे (सीईओ, ट्विन विन) द्वारा किया गया। उन्होंने बदलती पारिवारिक परिस्थितियों और आधुनिक समय में पालन-पोषण की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए अभिभावकों को बच्चों के समग्र विकास के लिए उपयोगी और व्यावहारिक सुझाव दिए। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों के बीच बेहतर संवाद और समझ विकसित करने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में एकेडमिक ओरिएंटेशन आयोजित किया गया, जिसमें अभिभावकों को नए शैक्षणिक सत्र की पाठ्यचर्या, शैक्षणिक अपेक्षाओं और विद्यालय की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान अभिभावकों को कक्षा और विषय शिक्षकों से सीधे संवाद करने का अवसर भी मिला।

विद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता के लिए सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय और अभिभावकों का सामूहिक प्रयास बेहद आवश्यक है।

