उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

VIP एंगल की आधिकारिक जांच शुरू, अंकिता केस में CBI की बड़ी कार्रवाई….

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – अंकिता भंडारी हत्याकांड में जांच का दायरा अब और विस्तृत हो गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मामले से जुड़े कथित VIP एंगल को लेकर अज्ञात VIP के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही लंबे समय से चर्चा में रहे VIP कनेक्शन की आधिकारिक जांच शुरू हो गई है।

FIR दर्ज होने के तुरंत बाद CBI की स्पेशल क्राइम ब्रांच (शाखा–2) की एक टीम सोमवार को उत्तराखंड पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, टीम स्थानीय पुलिस और SIT द्वारा अब तक जुटाए गए दस्तावेजों, साक्ष्यों और गवाहों के बयानों की गहन समीक्षा करेगी। साथ ही डिजिटल साक्ष्यों और पूर्व में दर्ज बयानों की भी नए सिरे से जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  तीन साल तक भूमि का उपयोग नहीं किया तो आवंटन होगा निरस्त, कैबिनेट ने संशोधन को दी मंजूरी….

यह मामला हाल ही में उस समय फिर चर्चा में आया, जब पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर से जुड़े कथित वायरल ऑडियो सामने आए। ऑडियो में उठाए गए सवालों के बाद हत्याकांड में कथित VIP की भूमिका को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर नई बहस शुरू हो गई थी, जिसके चलते CBI जांच की मांग तेज हो गई।

सोशल मीडिया वीडियो से बढ़ा विवाद

भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर द्वारा सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो के बाद विवाद और गहरा गया। वीडियो में उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक कथित VIP का उल्लेख करते हुए दावा किया कि एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पास इस मामले से जुड़ी अहम जानकारी है। इसके बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस ने नीरज तिवारी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी….

मुख्यमंत्री की संस्तुति के बाद CBI जांच

राज्य में बढ़ते जनदबाव को देखते हुए 9 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हत्याकांड की CBI जांच की संस्तुति की थी। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब CBI ने औपचारिक रूप से केस अपने हाथ में ले लिया है और जांच को आगे बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में UCC की पहली वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, सीएम धामी बोले उत्तराखंड के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय….