उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

जनगणना का नया दौर: नैनीताल में डिजिटल सर्वे की तैयारियां तेज….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – देश में होने वाली जनगणना 2027 को इस बार पूरी तरह डिजिटल रूप में आयोजित करने की दिशा में तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में पहले चरण के तहत 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य किया जाएगा।

काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को प्राप्त करने में जनगणना के आंकड़े अहम भूमिका निभाएंगे, इसलिए यह कार्य अत्यंत जिम्मेदारी और सटीकता के साथ किया जाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कच्ची शराब तस्कर गिरफ्तार….

प्रशिक्षण शिविर में अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना की पूरी प्रक्रिया, मकानों और परिवारों के सूचीकरण तथा डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रहण की विस्तृत जानकारी दी गई। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी ने बताया कि इस बार पहली बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिसमें मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा संकलन किया जाएगा।

जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव के अनुसार, नागरिकों को भी इस प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर दिया जाएगा। 10 से 24 अप्रैल 2026 के बीच लोग स्व-गणना (Self Enumeration) के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट की पहली बैठक में राज्य के विकास और कर्मचारियों से जुड़े प्रस्तावों पर मंथन….

प्रशासन ने सभी प्रशिक्षुओं से अपील की है कि वे सटीक और त्रुटिरहित डेटा संग्रहण सुनिश्चित करें, ताकि जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं के लिए मजबूत आधार बन सकें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में शिविरों की सुरक्षा कड़ी, पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा….