उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

किसानों की आवाज को नई दिशा भाकियू (प्रधान) की राष्ट्रीय टीम का देहरादून में हुआ जोरदार स्वागत….

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – भारतीय किसान यूनियन (प्रधान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश प्रधान के देहरादून आगमन पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। यह स्वागत कार्यक्रम होटल केनिल, रिस्पना पुल, हरिद्वार रोड, देहरादून में आयोजित किया गया, जहां प्रदेशभर से किसान यूनियन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भाकियू (प्रधान) उत्तराखंड रवि पंवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश प्रधान और राष्ट्रीय टीम का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश पदाधिकारियों और देहरादून जिले के कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और किसान हित में संकल्प दोहराया।

सभा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रवि पंवार ने देहरादून जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर राजा चौधरी, मुकेश जोशी, मोहम्मद शाहनवाज, विनीत कुमार, अनिल राणा, सुरेंद्र कोटि, और सुधीर तोमर को जिला अध्यक्ष बनाया गया। वहीं जिला महासचिव पद की जिम्मेदारी जगदीप सिंह, आर्यन राजौरी, मोहम्मद आहसान, मुकेश पेटवाल, और राजेंद्र सिंह को सौंपी गई।

जिला उपाध्यक्ष के रूप में मोहम्मद आदिल, मोहम्मद जावेद, पुनीत कुमार, मोहित महरा, मोहम्मद सलमान, गजेंद्र कुमार, मोहम्मद शकीरा, अंकित सोनकर, और सुरेंद्र को नियुक्त किया गया। जिला सचिव पद की जिम्मेदारी डॉ. मयंक स्वास्थ्य को और जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी प्रवीन ताखा को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, 5-6 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार….

इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। इसमें दीपक राजपूत को प्रदेश महासचिव उत्तराखंड, निशा सैयद को प्रदेश उपाध्यक्ष, और हेमा यादव को कुमाऊं मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर के संभव जैन करेंगे 1 फरवरी 2026 को भागवती दीक्षा, जैन समाज में हर्ष की लहर….

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर से कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे जिनमें — राष्ट्रीय प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहताश सिंह, राष्ट्रीय संरक्षक भूदेव, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री निर्वेद सिंह, रामपुर प्रभारी सरदार शुभोग सिंह, रामपुर जिला महासचिव सरदार निरंजन सिंह, मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष भूपेश चौधरी, बिजनौर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र, प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश संजीव, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव संजीव डांगी, प्रदेश मीडिया प्रभारी अकील खान, मनजीत सिंह पंवार, सजन पाणिनि, संजीव पंवार, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, और गढ़वाल मंडल महासचिव रघुवीर प्रसाद चमोली शामिल रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश प्रधान ने कहा कि किसान यूनियन का उद्देश्य केवल आंदोलन नहीं, बल्कि किसानों के अधिकारों की रक्षा और नीतिगत सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि भाकियू (प्रधान) किसानों की आवाज को देश के हर कोने तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और उत्तराखंड संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने का कार्य करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  14 जनवरी को होगा पहला शाही स्नान, 13 जनवरी से शुरू होगा हरिद्वार कुंभ मेला….

प्रदेश अध्यक्ष रवि पंवार ने कहा कि नई कार्यकारिणी प्रदेश में किसानों के हितों के लिए मजबूती से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि भाकियू (प्रधान) संगठन खेत-खलिहान से लेकर विधान तक किसानों की आवाज बुलंद करता रहेगा। कार्यक्रम में भारी संख्या में किसान, कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन की मजबूती और किसान एकता का संकल्प लिया।