उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

स्कूली वाहनों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा, सुरक्षा मानकों की जांच के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के काटे चालान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए नैनीताल पुलिस ने स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर यातायात पुलिस हल्द्वानी ने मंगलवार सुबह विभिन्न क्षेत्रों में स्कूली वाहनों की जांच की।

निरीक्षक यातायात हल्द्वानी भूपेश पांडेय के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने स्कूल बसों, वैन समेत अन्य स्कूली वाहनों की गहनता से जांच की। इस दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों के अनुपालन की पड़ताल की गई।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों की आय बढ़ाने और मंडी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

चेकिंग के दौरान जिन वाहनों में निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया, उनके खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों और विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी

यातायात पुलिस ने स्कूली वाहन चालकों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने की हिदायत दी। साथ ही विद्यालय प्रबंधन से भी कहा गया कि बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी नियम का उल्लंघन न होने दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गूंजेगा एकता का संदेश, सीडीओ ने दिए आयोजन के निर्देश

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बच्चों की जान को खतरे में डालने वाले किसी भी तरह के यातायात नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों की चेकिंग आगे भी लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाली तीज पर सजी मधुबन वाटिका, नैनीताल पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों ने जमकर बिखेरी प्रतिभा