उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हैंडबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता में नैनीताल पुलिस का शानदार प्रदर्शन, दो खिलाड़ियों ने जीते व्यक्तिगत खिताब

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – तृतीय प्रादेशिक अंतर्जनपदीय पुलिस/वाहिनी हैंडबॉल एवं बास्केटबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 के हैंडबॉल मुकाबलों में नैनीताल पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उत्साहवर्धन के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को ट्रैकशूट एवं स्पोर्ट्स शूज प्रदान करने की घोषणा की।

31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के तत्वावधान में 23 जून से 25 जून 2026 तक आयोजित तृतीय प्रादेशिक अंतर्जनपदीय पुलिस/वाहिनी हैंडबॉल एवं बास्केटबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में प्रदेशभर की पुलिस एवं वाहिनी टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के हैंडबॉल इवेंट में नैनीताल पुलिस टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर पुलिस हाई अलर्ट, रामनगर में वीआईपी ड्यूटी के लिए तैयार सुरक्षा तंत्र

प्रतियोगिता के बाद एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने बहुउद्देशीय भवन, हल्द्वानी स्थित अपने कार्यालय में पूरी टीम से मुलाकात कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है और उम्मीद जताई कि आगामी प्रतियोगिताओं में टीम चैंपियन बनकर नैनीताल पुलिस का नाम और ऊंचा करेगी।

एसएसपी ने टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उपविजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को पुरस्कार स्वरूप ट्रैकशूट एवं स्पोर्ट्स शूज उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ निरंतर मेहनत करते रहने और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  नई शिक्षा नीति के साथ यूओयू में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

उपनिरीक्षक जय सिंह भंडारी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार तालमेल और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में टीम के आर्मरर आरक्षी गोकुल धपोला को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘बेस्ट गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया, जबकि फायरमैन नीरज बालियान को ‘बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बनेगा हॉर्टिकल्चर हब, मुक्तेश्वर में 100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर स्थापित होगा

नैनीताल पुलिस टीम में टीम मैनेजर उपनिरीक्षक जय सिंह भंडारी, आर्मरर कांस्टेबल गोकुल धपोला, कांस्टेबल गोविंद मेहरा, फायरमैन नीरज बालियान, कांस्टेबल सुनील टम्टा, दीपक रौतेला, बलवंत सिंह, संजय नेगी, फायरमैन विपिन कुमार, त्रिलोक बिष्ट, कांस्टेबल टी.पी. मोहन चंद्र कांडपाल, दीपक जोशी, प्रवीण टम्टा, नरेंद्र कुटियाल, हरीश बिष्ट तथा बिगुलर विशाल कोश्यारी शामिल रहे।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन, समर्पण और टीम भावना के साथ खेलते हुए वे भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नैनीताल पुलिस का गौरव बढ़ाते रहेंगे।