उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

नैनीताल: एक पल की चूक, लेकिन समय पर रेस्क्यू ने बचाई स्कूटी सवार की जान….

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के नैनीताल में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भवाली–नैनीताल मार्ग पर पाइंस से आगे एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और युवक की जान बचा ली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वीआईपी मूवमेंट, तीन दिग्गज नेता राज्य दौरे पर….

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 4 बजे आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि पाइंस के पास एक स्कूटी सवार संतुलन बिगड़ने से खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही नैनीताल पोस्ट से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा में टिकट का नया पैमाना परफॉर्मेंस नहीं तो मौका नहीं….

घटनास्थल पर एसडीआरएफ ने जिला पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने रस्सियों और आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद खाई में गिरे स्कूटी सवार को सुरक्षित बाहर निकाला।

घायल की पहचान पंगोट निवासी 33 वर्षीय कमल सिंह के रूप में हुई है। रेस्क्यू के बाद उन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए बी.डी. पाण्डे जिला अस्पताल भेजा गया। समय पर की गई कार्रवाई और टीमवर्क की बदौलत एक अनमोल जीवन बचाया जा सका। स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ और प्रशासन की त्वरित कार्यवाही की सराहना की है।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्व और खनन वादों को तेजी से निपटाने के निर्देश….