उत्तराखण्ड सियासत हल्द्वानी

शहर के सुनियोजित विकास के लिए नगर निगम ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए, मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में प्रेस वार्ता करते हुए नगर निगम के मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने अपने 5 सालों के कार्यकाल में नगर निगम क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा मीडिया के सामने रखा। इस दौरान डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने बताया कि शहर के सुनियोजित विकास के लिए नगर निगम ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा नगर निगम क्षेत्र में अवस्थाना विकास के लिए 2200 करोड रुपए दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में गूंजा विकास का संदेश, सीएम धामी ने बढ़ाया धार्मिक पर्यटन.... 

 

 

जिनमें से 1300 करोड़ के टेंडर निकल चुके हैं और कार्य गतिमान है। जल्द ही शहर  और स्वच्छ दिखाई देगा उन्होंने बताया कि शहर के कूड़े को निस्तारित करने के लिए एनटीपीसी के साथ एक कोलैबोरेशन किया जा रहा है। जिसे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साइन किया जाएगा, लगभग 200 करोड रुपए से हल्द्वानी शहर के कूड़े का स्थाई निदान किया जाएगा

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: एक पल की चूक, लेकिन समय पर रेस्क्यू ने बचाई स्कूटी सवार की जान….

 

 

इसके अलावा आवारा जानवरों के लिए भी नगर निगम द्वारा एबीसी केंद्र की स्थापना किए जाने के साथ ही आवारा गोवंश को जल्द गौशालाओं में भेजने का कार्य भी किया जाने वाला है। इसके अलावा नगर निगम की आंतरिक सड़के जल्द गड्ढा मुक्त होगी इसके लिए भी कार्य शुरू कर दिया गया है।