उत्तराखण्ड क्राइम लालकुआं

78 पाउच कच्ची शराब के साथ पुलिस की गिरफ्त में आया शराब तस्कर……..

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-ढोराडाम से कच्ची शराब लाकर बिन्दुखत्ता में बिक्री कर रहे शराब तस्कर को पुलिस ने 78 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन की नई पहल, प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल संसाधनों और स्वास्थ्य सामग्री से किया गया सम्मानित

 

बिंदुखत्ता चौकी पुलिस ने गौला नदी के किनारे धड़ल्ले से चल रहे कच्ची शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश से चलाए गए अभियान के तहत छापेमारी करते हुए अमनदीप पुत्र महेंद्र सिंह निवासी नजीबाबाद ढोराडैम इमलीघाट को 78 पाउच कच्ची शराब के साथ रंगे हाथों दबोच लिया

यह भी पढ़ें 👉  CSR फंड से बदलेगी नैनीताल जिले की तस्वीर, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

 

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कॉन्स्टेबल तरुण मेहता, कांस्टेबल राजेश कुमार और कॉन्स्टेबल वीरेंद्र रौतेला शामिल थे।