उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

लालकुआँ पुलिस का शिकंजा, 49 और 43 पाउच कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ – जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआँ पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 92 पाउच कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर संचालित अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआँ विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग, गश्त और अपराध नियंत्रण अभियान चला रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीण उद्यमिता को पंख देने की पहल, धारी में छह गांवों में लगी चौपाल; 105 ग्रामीणों ने लिया योजनाओं का लाभ

इसी क्रम में चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता उपनिरीक्षक गौरव जोशी ने कांस्टेबल दयाल नाथ एवं प्रहलाद सिंह के साथ 15 जुलाई को दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।

पहली कार्रवाई में पुलिस ने अनिल कुमार पुत्र सिद्धार्थ, निवासी वीआईपी गेट, दो किलोमीटर, थाना लालकुआँ को दो किलोमीटर सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में 49 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। इस मामले में कोतवाली लालकुआँ में एफआईआर संख्या 114/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का आक्रोश, ठुकराल समेत कई कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने प्रकाश सिंह मेहता पुत्र मोहन सिंह मेहता, निवासी खुरिया खत्ता नंबर-12, बिंदुखत्ता को उसके क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में 43 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध एफआईआर संख्या 115/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले ने पकड़ा तूल, राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव जोशी (चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता), कांस्टेबल दयाल नाथ एवं कांस्टेबल प्रहलाद सिंह शामिल रहे।