उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

लालकुआं पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार…….

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- लालकुआं कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बिन्दुखत्ता पुलिस ने एक शराब तस्कर को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से 62 पाउच कच्ची शराब के बरामद की है वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रशासन का शिकंजा, चार व्यक्तियों को जिले से बाहर रहने के आदेश

 

इधर कोतवाल डी.आर.वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध की रोकथाम एंव अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत बिन्दुखत्ता चौकी इंचार्ज सोमेन्द्र सिंह तथा सिपाही अशोक कम्बोज एंव विरेंद्र रोतेला और दयाल नाथ ने गुरूवार को बिन्दुखत्ता चौकी क्षेत्र के रावत नगर स्थित गोलानदी किनारे फिल्ड के पास दबिश देकर भीम सिंह मेहता पुत्र स्वर्गीय नैन सिंह मेहता निवासी रावतनगर प्रथम को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है

 

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीणों की मांग पर 9.37 करोड़ स्वीकृत, अब चाफी-धारी मार्ग का हो रहा कायाकल्प

पुलिस ने आरोपी के पास से 62 पाउच कच्ची शराब बरामद की है।वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है इधर कोतवाल डी.आर.वर्मा ने कहा कि पुलिस का अवैध नशे के खिलाफ अभियान जारी है और आगे भी जारी रहेगा उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।