उत्तराखण्ड ज़रा हटके पौड़ी

कलुण, रैदुल, सैंजी और क्यार्द में ग्रामीणों का सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरण….

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी तहसील के अंतर्गत आपदा प्रभावित कलुण गांव में 4 परिवारों के 19 व्यक्तियों को शिफ्ट किया गया है, जिसमे से 12 को रा.क. उ.वि. कलूण में जबकि 07 अन्य को ग्राम सहमति के आधार पर गांव के ही परिवारों में शिफ्ट किया गया है। कलगड़ी में 04 परिवारों को उनकी सहमति पर गांव में ही उनके परिचितों के घर मे शिफ्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल सीमा पर बाढ़ के खतरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने किया निरीक्षण

रैदुल में 10 परिवारों के 25 व्यक्तियों में से 21 को राइका रैदुल में  जबकि अन्य 06 व्यक्तियों को गांव के ही अन्य परिवारों के यहां शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा साथ ही क्यार्द गांव में 3 परिवारों को नजदीकी स्कूल में शिफ्ट किया गया है। सैंजी गांव में  37 परिवारों को शिफ्ट किया गया। तहसील थलीसैंण के अंतर्गत बांकुड़ा में चार लोगों को उपचार के उपरांत नजदीकी स्कूल में शिफ्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मरीजों को फल वितरित, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि