उत्तराखण्ड ज़रा हटके रामनगर

शिवनाथपुर में प्रारम्भ हुआ जल जीवन मिशन….. 

ख़बर शेयर करें -

 गाँधीनगर शिवनाथपुर में हुआ तीन करोड़ 75 लाख की योजना का शुभारंभ…..

रामनगर- रामनगर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र ग़ांधीनगर शिवनाथपुर में जल जीवन मिशन के तहद रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने मंगलवार को एक पेयजल योजना का शुभारंभ किया हैं। शिवनाथपुर में 60 साल बाद भी पेयजल की कोई उचित व्यवस्था  नहीं होने से ग्रामीणों को दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ता था और आम जनता को बीमारियों का खतरा भी बना रहता था लेकिन इस जल जीवन मिशन के तहत  इस पेयजल योजना का शुभारंभ होने से जनता को अब जल्द ही शुद्ध पानी पीने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में राष्ट्रभक्ति के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस….

 

विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि जल जीवन मिशन केन्द्रीय की योजना है। और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच है। की सरकार की योजना का समाज के उस व्यक्ति तक लाभ पहुँचना चाहिए जो अंतिम पायदान पे बैठा है। मालधन में 6 पेयजल की योजनाएं हैं पांच योजनाये पेयजल संस्थान के पास है और एक योजना गांधीनगर की जल निगम विभाग के पास है।