उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

सभी वर्गों के हित कांग्रेस में ही सुरक्षितः शर्मा…..

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- शहर के वार्ड 26 सीरगोटिया में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने सर्वसम्मति से बिलाल खान को वार्ड अध्यक्ष घोषित किया। नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष का कांग्रेसजनों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। मुस्लिम समाज के हित कांग्रेस में ही सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आज देश भर में नफरत का माहौल बनाने का काम कर रही है। जाति और धर्म के नाम पर एक दूसरे को नीचा दिखाने का काम किया जा रहा है। भाजपा सरकार में गंगा जमुनी तहजीब को नष्ट भ्रष्ट किया जा रहा है।

 

आज ऐसी ताकतों को सबक सिखाने की जरूरत है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी नफरत फैलाने वालों के खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए मोहब्बत की दुकान अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़ा रही है।  ऐसे लोगों को अब सबक सिखाने की जरूरत है। सीपी शर्मा ने मेयर पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास के नाम पर सिर्फ कोरी घोषणाएं की जा रही है। दो साल पहले शहर में बाढ़ ने तबाही मचाई थी लेकिन इससे नगर निगम निगम ने सबक नहीं लिया आज शहर में थोड़ी सी बारिश से फिर बाढ़ के हालात पैदा हो गये हैं। जलभराव से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम करने में नगर निगम प्रशासन फेल हो गया है जिसके चलते बस्तियों मे ंरह रहे हजारों लोगों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है उनकी नींद उड़ी हुयी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में हाईटेक नकल गिरोह का पर्दाफाश: SSC MTS परीक्षा में 10 लाख लेकर पास कराने का ठेका......

 

शर्मा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुयी है। उन्होंने आगामी नगर निगम चुनाव में वार्ड से कांग्रेस का पार्षद बनाने के साथ ही मेयर की सीट पर भी कांग्रेस का परचम लहराने का आहवान किया। इस अवसर पर महानगर कमेटी के महासचिव नदीम खान और पूर्व सभासद सलीम खान ने अपने सम्बोधन में  कहा कि सीपी शर्मा के महानगर अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं में नये उत्साह का संचार हुआ है। लम्बे समय बाद वार्डों में कमेटियों का गठन हो रहा है इसके भविष्य में सार्थक परिणाम सामने आयेंगे।

 

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारों की एकता को नई दिशा, पुष्कर अधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी….

उन्होंने कहा कि सीरगोटिया में बिलाल खान को वार्ड अध्यक्ष बनाकर कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान किया गया है। इससे वार्ड में कांग्रेस मजबूत होगी और आगामी निकाय चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। बैठक को कांग्रेस नेता गोपाल भसीन और सतीश कुमार ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर दिलशाद अहमद, सुहैल खान, वसीम खान, शादाब खान, सुहेल रजा, मुजीब खान, असलान खान, समीर खान, नईम खान, रिजवान खान, शाहिद खान, विक्की खां, शब्बू खां, समीर खान, जीशान खान, इरफान खान,सैफ अली, फैसल खान, मकदूम अली, जुल्फिकार अहमद, असलम जावेद खान आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल धमकी कांड: 10 दिन पुरानी आईडी से 125 जगह भेजे गए बम ई-मेल.......