उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

रुद्रपुर के समग्र विकास पर मंथन, मेयर विकास शर्मा की कुमाऊँ आयुक्त से की अहम मुलाकात

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – रुद्रपुर नगर के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर नगर निगम के महापौर विकास शर्मा ने मंगलवार को हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शहर के आधारभूत विकास, जल निकासी व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान महापौर विकास शर्मा ने बरसात के मौसम में रुद्रपुर शहर में होने वाली जलभराव की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए इसके स्थायी समाधान के लिए आंतरिक मार्ग संख्या-87 स्थित अटरिया मोड़ से डीडी चौक होते हुए त्रिशूल चौक तक सड़क के दोनों ओर आरसीसी नालों के निर्माण हेतु आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से मिली बड़ी सफलता, सात दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा इस परियोजना का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार कर लिया गया है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 16 करोड़ 61 लाख 61 हजार रुपये है। इस परियोजना के पूर्ण होने से शहर की जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी, वर्षाकाल में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

महापौर ने अनुरोध किया कि इस महत्वपूर्ण जनहित परियोजना के लिए जिला विकास प्राधिकरण के माध्यम से आवश्यक धनराशि शीघ्र स्वीकृत कर उपलब्ध कराई जाए, ताकि निर्माण कार्य समय पर शुरू कराया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  गांवों के विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी, मंत्री भरत चौधरी ने अधिकारियों को सौंपा सख्त रोडमैप

कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने महापौर द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों और जनहित से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित प्रस्ताव का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन देते हुए कहा कि शहरी विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचे की नोक पर लूट करने वाला इनामी अपराधी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार

मुलाकात के दौरान रुद्रपुर शहर के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जल निकासी व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं तथा अन्य जनहित के मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। महापौर ने उम्मीद जताई कि प्रस्तावित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति मिलने से शहरवासियों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।