उत्तराखण्ड ज़रा हटके

जल संस्थान कर्मियों का हल्ला बोल, मांगें न मानीं तो होगा उग्र आंदोलन….

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड जल संस्थान के संविदा कर्मियों ने समान कार्य के बदले समान वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन किया। कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों से पहुंचे छह सौ से अधिक कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की।

प्रदर्शनकारियों ने शहर के बुद्ध पार्क में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से संविदा पर कार्य करने के बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जिससे आर्थिक और सामाजिक परेशानियां बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में हाईटेक नकल गिरोह का पर्दाफाश: SSC MTS परीक्षा में 10 लाख लेकर पास कराने का ठेका......

धरना स्थल से कर्मचारियों ने रैली निकालकर कमिश्नर आवास तक मार्च किया और प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो मार्च माह में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से विभाग में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य कर रहे हैं और समान कार्य करने के बावजूद वेतन में भारी असमानता है। ऐसे में अब वे अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने खाटू श्याम मंदिर में टेक दिया माथा, भक्तों में उत्साह….

प्रदर्शन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी सतर्क नजर आया। फिलहाल कर्मचारियों की अगली रणनीति शासन के रुख पर निर्भर करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  21 फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू, 1261 केंद्रों पर 2.15 लाख छात्र होंगे शामिल….