उत्तराखण्ड ज़रा हटके

उत्तराखंड के चंपावत में भीषण सड़क हादसा बोलेरो वाहन खाई में गिरा, 5 लोगों ने मौके पर गंवाई जान….

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के चंपावत जिले से सुबह-सुबह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बागधार के पास एक बोलेरो (UK04TB-2074) करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह वाहन बुसेल से बारात छोड़कर वापस लौट रहा था, तभी घाट क्षेत्र से पहले यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए महापौर विकास शर्मा का भव्य सम्मान….

SDRF का त्वरित और साहसिक रेस्क्यू

आपदा नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलते ही पोस्ट चंपावत से CT राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तुरंत रवाना हुई।

कठिन ढलान और गहरी खाई को पार करते हुए टीम ने रोप सिस्टम और स्ट्रेचर की मदद से नीचे उतरकर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  अधिक ब्याज का लालच, करोड़ों की ठगी—SSP मंजुनाथ टी.सी. ने बेनकाब किया महाघोटाला

5 घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस ने अस्पताल पहुँचाया

5 शवों को SDRF ने बाहर निकालकर पुलिस को सुपुर्द किया

मृतकों के नाम

प्रकाश चंद्र उनियाल (40), दिबडिब्बा विलासपुर

केवल चंद्र उनियाल (35), दिबडिब्बा विलासपुर

सुरेश नौटियाल (32), पंतनगर

प्रियांशु चौबे (6), सियालदेह, भिक्यासेन

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल प्रोटोकॉल न मानने पर डॉक्टर निलंबित, अस्पताल को दंडित किया गया….

भावना चौबे (28), सियालदेह, भिक्यासेन

घायल

देवीदत्त पांडे (38), धीरज उनियाल (12), राजेश जोशी (14), चेतन चौबे (5), भास्कर पांडा

दुर्गम पहाड़ी इलाकों के बीच SDRF ने बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में तेजी और साहस के साथ रेस्क्यू किया। वहीं दर्दनाक हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक में डूब गया है।