उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी में सुबह-सुबह खौफनाक वारदात, मंडी में मिले दो शव….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित मंडी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब सोमवार सुबह एक युवक और युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए। दोनों के सिर कुचले हुए पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मंडी में सुबह काम पर पहुंचे मजदूरों और व्यापारियों ने जब सड़क किनारे दो शव पड़े देखे तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सार्वजनिक स्थान पर दो शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़ें 👉  अधिक ब्याज का लालच, करोड़ों की ठगी—SSP मंजुनाथ टी.सी. ने बेनकाब किया महाघोटाला

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक और युवती मंडी परिसर में कब और कैसे पहुंचे।

फिलहाल दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस स्थानीय थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों से मिलान कर रही है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  NIC की पहल: कलेक्ट्रेट सभागार में साइबर सुरक्षा पर एकदिवसीय कार्यशाला

मौके पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता सहित भारी पुलिस बल तैनात है। अधिकारियों का कहना है कि शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए महापौर विकास शर्मा का भव्य सम्मान….