उत्तराखण्ड ज़रा हटके

कुमाऊं में होली की दस्तक: चीर बंधन के साथ रंगारंग आगाज….

ख़बर शेयर करें -

भीमताल – कुमाऊं के पहाड़ी अंचलों में पारंपरिक उत्सवों की श्रृंखला के तहत चीर बंधन के साथ खड़ी होली का रंगारंग आगाज हो गया। शुक्रवार को भीमताल के मल्लीताल स्थित रामलीला मैदान में विधि-विधान से चीर बंधन कर होली पर्व की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर महिला और पुरुषों की टोलियों ने पारंपरिक वेशभूषा में एक साथ बैठकर खड़ी होली का गायन किया। ढोलक और मंजीरों की थाप पर गाए गए शास्त्रीय रागों पर आधारित होली गीतों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवी बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 1261 केंद्रों पर 2.15 लाख छात्र देंगे परीक्षा.......

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल की ओर से किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा, मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, खीमानंद शर्मा, नितिन राणा और मनोज भट्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

वहीं तल्लीताल स्थित श्री रामलीला कमेटी और भीमेश्वरी मंदिर समिति की ओर से पंत पार्क में भी चीर बंधन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद में फिर शुरू होगा सत्यापन अभियान, अवैध गतिविधियों पर प्रशासन की नजर….

कुमाऊं में खड़ी होली की परंपरा सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक मानी जाती है, जहां महिलाएं और पुरुष सामूहिक रूप से बैठकर होली गायन करते हैं। चीर बंधन के साथ अब पूरे क्षेत्र में होली उत्सव की शुरुआत हो चुकी है और आने वाले दिनों में विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अतिरिक्त फोर्स तैनात, अराजक तत्वों पर कड़ी नजर…..