उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी के एसडीएम् ने 12 विभागों में मारा छापा 26 अधिकारी और कर्मचारीयो पर गिरी गाज…..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद आज  हल्द्वानी के एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने 12 सरकारी विभागों के कार्यालय में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें 26 अधिकारी कर्मचारी नदारद मिले, एसडीएम की छापेमारी से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  गौला बैराज में कूदे बुजुर्ग को जल पुलिस ने बचाया….

 

एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने बताया की आरटीओ, तहसील, रजिस्ट्रार ऑफिस, जिला उद्योग केंद्र सहित 12 कार्यालयों में छापेमारी की गयी हैं, इस दौरान कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर चेक किए गए जिसमें 26 कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले, जिसके बाद सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है, वही सभी विभागों के अधिकारियों को समय से कार्यालय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इंस्पेक्टर से DySP बने उमेश कुमार मलिक और वेद प्रकाश भट्ट, SSP ने पहनाए स्टार….