उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी के युवक ने गोला पुल से लगाई छलांग, मौत…

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी।हल्द्वानी के गोला पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  शाम ढलते ही पत्थरबाजी से सहमे लोग, कुमाऊं आयुक्त ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

युवक को बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान आदिल (22), पुत्र इकबाल, निवासी लाइन नंबर 17, आज़ाद नगर के रूप में हुई है।आदिल हल्द्वानी के मटर गली में अपने चाचा की कपड़ों की दुकान में काम करता था।

यह भी पढ़ें 👉  सोलर प्लांट की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर मांगी रिश्वत, अधिकारी गिरफ्तार

घटना के बाद से युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, आज सुबह भी एक अन्य युवक ने गोला पुल से छलांग लगाई थी, लेकिन वह पानी में गिर गया। उसे तुरंत रेस्क्यू कर पुलिस द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बी और डी श्रेणी वाले विभागों से मांगी कार्ययोजना, सुधार कर ए श्रेणी हासिल करने के निर्देश