उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

सरकार की नई पहल: नैनीताल में इको-टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा….

ख़बर शेयर करें -

नैनीतालनैनीताल जिले में पर्यटन को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार ने इको-टूरिज्म, होमस्टे और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार का लक्ष्य पर्यटन को प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बनाना है, जिसके तहत जिले में नए पर्यटन स्थलों के विकास पर भी जोर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट, खंभे से बांधकर पीटा......

उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से इस दिशा में योजनाएं तैयार की जा रही हैं। इन योजनाओं के तहत प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर क्षेत्रों में इको-टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा, वहीं स्थानीय लोगों को होमस्टे के माध्यम से रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इसके साथ ही ट्रेकिंग, कैंपिंग और अन्य रोमांचक गतिविधियों के जरिए एडवेंचर टूरिज्म को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बाघ के हमले के बाद वन विभाग का सघन अभियान सफल, बाघ ट्रेंकुलाइज….

सरकार का मानना है कि पर्यटन के विस्तार से न केवल क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इसी क्रम में नैनीताल जिले में नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने और मौजूदा स्थलों की सुविधाओं को बेहतर बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।

पर्यटन विभाग के अनुसार, इन योजनाओं के लागू होने से नैनीताल आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और स्थानीय संस्कृति व प्राकृतिक धरोहर को भी नई पहचान मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य बाजार में छापा: मेडिकल स्टोर से हजारों प्रतिबंधित दवाइयां बरामद….