उत्तराखण्ड क्राइम नानकमत्ता

मामूली सी बात पर पिता ने अपने ही पुत्र को उतारा मौत के घाट…….

ख़बर शेयर करें -

नानकमत्ता-रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां पिता ने मामूली सी बात पर अपने पुत्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

 

जानकारी के अनुसार नानकमत्ता में बरामदे में सोने को लेकर मामूली सी बात पर सलविंदर उर्फ छिंदा पुत्र जागीर सिंह का अपने बेटे दलजीत सिंह से विवाद हो गया।विवाद इतना बड़ा कि सलविंदर सिंह ने अपने पुत्र दलजीत सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष देवेंद्र द्वारा एवं एसआई संजय कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

 

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं बारिश से जनजीवन प्रभावित

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया। घटना की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दलजीत सिंह लालपुर सितारगंज का मूल निवासी है और हाल में गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की सराय में रहकर गुरुद्वारा साहिब के लंगर की सेवा करता था।

 

यह भी पढ़ें 👉  व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सुरक्षा और हितों की रक्षा को सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

मृतक का भाई गुरमीत सिंह मोटर साइकिल की दुकान चलाता है एवं मृतक की मां सतनाम कौर, पत्नी रमन कौर, पुत्री सरित कौर, पुत्र युवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि रविंद्र सिंह उच्च छिंदा नशे का आदी है और पिता एवं पुत्र में आए दिन विवाद होता रहता था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।