उत्तराखण्ड कालाढूंगी ज़रा हटके

कालाढूंगी पुलिस की तत्परता से टली अनहोनी, लापता महिला और बच्चे सकुशल मिले

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में कालाढूंगी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुई एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों को रिकॉर्ड समय में सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस मुस्तैदी और तकनीकी दक्षता से एक संभावित अनहोनी टल गई और परिजनों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार कोटाबाग क्षेत्र निवासी एक महिला अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब महिला और बच्चों का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस से संपर्क कर किसी अनहोनी की आशंका जताई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:-जीत की खुशी में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश पर कालाढूंगी पुलिस ने तुरंत महिला और बच्चों की तलाश शुरू कर दी।

प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस का सहारा लेते हुए क्षेत्र में लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घंटों तक लगातार फुटेज की जांच और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस को महिला की लोकेशन रुद्रपुर क्षेत्र में मिली।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर रोड पर स्पीड का कहर रोकने उतरी पुलिस, इंटरसेप्टर गन से 20 वाहनों के चालान

लोकेशन मिलते ही पुलिस टीम तत्काल रुद्रपुर रवाना हुई और महिला व दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने महिला और बच्चों को सकुशल वापस लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई और काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

महिला और बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

तकनीकी दक्षता और संवेदनशीलता का उदाहरण बनी पुलिस

पूरे घटनाक्रम में कालाढूंगी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी दक्षता और मानवीय संवेदनशीलता देखने को मिली। पुलिस ने बेहद कम समय में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महिला की सटीक लोकेशन ट्रेस कर सफल रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से पहाड़ जाने वालों के लिए जरूरी खबर,वीकेंड पर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव

पुलिस टीम में शामिल रहे:

▪️ उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह राणा
▪️ कांस्टेबल प्रकाश
▪️ महिला कांस्टेबल हेमलता
▪️ टेक्निकल टीम

नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।