उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

नगर निगम की लापरवाही से जरूरतमंदों पर बढ़ रहा सर्दी का सितम….

ख़बर शेयर करें -

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने कहा की नगर निगम की लापरवाही से गरीब ठिठुरने को मजबूर……

रूद्रपुर- रूद्रपुर में कांग्रेस के कार्यकारी महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने नगर निगम पर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की लापरवाही से हाड़कंपा देने वाली ठंड में गरीब और जरूरतमंद लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। मीडिया को जारी बयान में सीपी शर्मा ने कहा कि तराई में ठंड लगातार बढ़ रही है, लेकिन शहर में अलाव की व्यवस्था नहीं है। अलाव नहीं जलाए जाने के कारण लोग ठंड में सड़क किनारे ठिठुर रहे हैं, मेहनत व मजदूरी कर रात सड़क पर बिताते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  फिट इंडिया अभियान के तहत मेला-2026 में युवाओं का उत्साह चरम पर….

 

पन्नी और लकड़ी के टुकड़े जलाकर वे स्वयं अलाव की व्यवस्था करते हैं। नगर निगम शहर में अलाव जलाने के नाम पर महज खानापूर्ति कर रहा है। नगर निगम द्वारा बीते दिनों महज दो चार जगहों पर थोड़ी देर के लिए अलाव जलाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली गयी। नगर निगम के अलाव कहीं भी शहर में नजर नहीं आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, ऊपर से शीतलहर चलने के कारण लोगों की कंपकंपी छूट जाती है, लेकिन इसका अहसास नगर निगम को नहीं हुआ है।

 

यह भी पढ़ें 👉  भक्ति और सेवा का संगम, संजय नगर में गूंजा ‘राधे नाम’….

डीएम ने पिछले दिनों निकायों को अपने अपने क्षेत्रें में अलाव जलाकर लोगों को ठण्ड से राहत दिलाने के निर्देश दिये थे लेकिन डीएम के आदेश भी बेअसर साबित हुए हैं।शहर में भिक्षावृत्ति व रिक्शा चलाकर अपना और अपने परिवार का पेट पालने वाले निर्धन जरूरतमंद आसमान के नीचे फुटपाथ पर ठंड के थपेड़ों के जीवन व्यतीत करने पर मजबूर है। कहने को जरूरतमंदों को आसरा देने के लिए शहर में रैन बसेरा संचालित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चार साल की सजा: चरस तस्करी के दोषी पर कोर्ट का सख्त फैसला.......

 

लेकिन विडंबना है कि इनमें से अधिकांश आश्रय स्थलों में गरीबों को आसरा नहीं मिल पा रहा है। महानगर अध्यक्ष शर्मा ने शीत लहर को देखते हुए शीघ्र शहर के सभी वार्डों में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पर सुनवाई नहीं हुयी तो जिलाधिकारी से मुलाकात की जायेगी।