उत्तराखण्ड ज़रा हटके सितारगंज

सेवा और संवेदनशीलता के साथ मनाया धामी सरकार का कार्यकाल, मरीजों को वितरित किए फल

ख़बर शेयर करें -

सितारगंज – उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के सफलतापूर्वक पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सितारगंज में मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री राम स्टोन क्रेशर की ओर से आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान श्री राम स्टोन क्रेशर के प्रतिनिधि नाथू लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पांच वर्ष पूरे होना उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विकास, जनकल्याण और आम जनता के हित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिनका लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है। इसी खुशी के अवसर पर मरीजों के बीच फल वितरित कर सेवा कार्य किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की नई पहल, अब एडमिट कार्ड बताएगा परीक्षा केंद्र का रास्ता

उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह जरूरतमंदों की सेवा में अपनी सहभागिता निभाए। मरीजों के बीच फल वितरण का उद्देश्य केवल खुशी साझा करना ही नहीं, बल्कि उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करना भी है।

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज के चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप यादव भी उपस्थित रहे। उन्होंने श्री राम स्टोन क्रेशर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मरीजों के प्रति सेवा और सहयोग की भावना समाज के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे सामाजिक कार्य लोगों में मानव सेवा की भावना को मजबूत करते हैं और समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रासायनिक खेती से प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ रहे किसान, नाबार्ड की परियोजना बनी सहारा

फल वितरण कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। मरीजों ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य उन्हें मानसिक संबल प्रदान करते हैं और समाज में आपसी सहयोग एवं संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नाबार्ड की पहल से मजबूत होगी ग्रामीण भंडारण व्यवस्था, सहकारी समितियों को मिलेगा नया संबल

कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सहयोग और जनकल्याण का संदेश देते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया। यह आयोजन सामाजिक सहभागिता और मानव सेवा का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।