उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

बनभूलपुरा हिंसा के दंगाईयों पर लगातार कार्यवाही जारी,06 उपद्रवी गिरफ्तार, अब तक कुल 74 उपद्रवी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- दिनॉक-08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं। उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधीनगर क्षेत्र से अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार….

 

पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 68 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये। इसी कडी में पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में संलिप्त शेष उपद्रवियों में से 06 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। अभी तक पुलिस कार्यवाही में कुल 74 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  CCTV फुटेज से चोर तक पहुंची पुलिस, सोने के जेवर व नगदी बरामद….

▪️ मु0अ0सं0-22/24 में अभियुक्तगण

  1. सुलेमान पुत्र मोहम्मद शाहिद निवासी शाहिद मर्चेंट वाले की दुकान थाना बनभूलपुरा।
  2. उमेर पुत्र स्वर्गीय राशीद निवासी लाइन नंबर 8, बिलाली मस्जिद के पीछे, थाना बनभूलपुरा।
  3. समीर पुत्र स्वर्गीय मुस्तकीम निवासी लाइन नंबर 9, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल।
यह भी पढ़ें 👉  चार वर्षों में राज्य में 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई….

▪️ मु0अ0सं0-23/24 में अभियुक्तगण

  1. फैयाज पुत्र अय्यूब निवासी ताज मस्जिद के पीछे, बनभूलपुरा।
  2. जिशान पुत्र स्व0 जहीर खान ख्वाजा कॉलोनी इंद्रानगर, बनभूलपुरा।
  3. गुलजार पुत्र इसरार अहमद निवासी गोसिया मस्जिद के पीछे काबुल का बगीचा, बनभूलपुरा।