उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

कांग्रेस भारी मतों से केदारनाथ उपचुनाव में हासिल करेगी बड़ी जीत……

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ- केदारनाथ उपचुनाव में पार्टी का धुआंधार प्रचार कर वापस लौटे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उत्तराखंड कांग्रेस एससी विभाग के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस केदारनाथ उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी और कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत भारी मतों से विजयी होंगे उन्होंने कहा प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त है।

यह भी पढ़ें 👉  एक भी मकान नहीं टूटने दूंगा – अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ सुमित हृदयेश का ऐलान….

 

प्रदेशभर में बेरोजगारों और मंहगाई लगातार बढ़ रही है। बढ़ती मंहगाई के कारण लोगों को अत्याधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। कांग्रेस नेता श्री आर्य ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा  के कुशासन से बेहद परेशान है और उसके तानाशाही शासन से मुक्ति चाहती है। उन्होंने कहा प्रदेश की महान जनता बदलाव चाहती है और आने वाला समय कांग्रेस का है।

यह भी पढ़ें 👉  लगातार बारिश से हल्द्वानी में संकट, कोल्हापुर क्षेत्र में चेक डैम बहा, निर्माण कार्य प्रभावित….