उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

लालकुआँ में काग्रेंस ने मनाई स्व. राजीव गांधी की 80वीं जन्म जयंती……

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ- लालकुआँ आधुनिक भारत के जनक कहे जाने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 80वीं जन्म जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। यहाँ लालकुआँ मुख्य बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी का देश के निर्माण और विकास में बहुत योगदान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का दोहरा रंग, पहाड़ों में ठंड बढ़ी तो मैदानों को मिली गर्मी से राहत

 

उन्होंने कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत की और युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मत देने का अधिकार दिलाया‌। युवाओं को राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनाया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की दूरगामी सोच थी। इसी का नतीजा है कि आज भारत की गिनती विकासशील देशों में होती है।

 

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम जाम पर केंद्रीय मंत्री सख्त, अधिकारियों को वैकल्पिक मार्गों के प्रस्ताव जल्द बनाने के निर्देश

इस दौरान काग्रेंस वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं आम बात हो गई, खुलेआम कत्लेआम हो रहा है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है,लोग अपने आप को डरा सहमा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर फैल बताया।