उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हनुमान धाम में सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना

ख़बर शेयर करें -

रामनगर हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर के छोई स्थित हनुमान धाम पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया और भंडारा कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा परिसर भक्ति और आस्था के माहौल में डूबा नजर आया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हनुमान जन्मोत्सव जैसे पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच उपस्थित होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि बजरंगबली की कृपा के बिना कोई भी उनके दरबार तक नहीं पहुंच सकता। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कई बार यहां आने का प्रयास किया, लेकिन इस बार अचानक कार्यक्रम बनना भी बजरंगबली की कृपा का ही परिणाम है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गुंडा एक्ट का बड़ा एक्शन, 9 आरोपी जिला बदर.......

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और आस्था की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख करते हुए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम में चल रहे विकास कार्यों को महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में समान नागरिक संहिता लागू कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। साथ ही धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, जिससे हर साल श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने कोषागार में रखी बहुमूल्य संपत्तियों का किया अवलोकन….

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि वर्ष 2027 के प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। शीतकालीन यात्रा भी जारी है और अब तक करीब 1.60 लाख श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को धार्मिक पर्यटन के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

यह भी पढ़ें 👉  IPL सट्टेबाजी पर पुलिस का डबल एक्शन, कालाढूंगी-हल्द्वानी से दो गिरफ्तार........

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश की निरंतर प्रगति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, महापौर गजराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।