उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

हेलिपैड पर नन्हीं बच्ची संग मुख्यमंत्री का संवाद बना चर्चा का विषय, वीडियो हुआ वायरल

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक स्कूली बच्ची के साथ आत्मीय संवाद इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देहरादून स्थित पुलिस लाइन हेलिपैड पर मुख्यमंत्री ने बच्ची से मुलाकात कर उसे चॉकलेट भेंट की और बड़े स्नेह के साथ उसकी पढ़ाई, शिक्षा तथा भविष्य के सपनों के बारे में बातचीत की। मुख्यमंत्री का यह सहज और स्नेहपूर्ण अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय दिवस: तेजी से पिघल रही हिमालय की बर्फ, जलस्रोतों और पारिस्थितिकी पर चिंता

मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा कि उन्हें एक नन्हीं बेटी से उसके सपनों, पढ़ाई और भविष्य को लेकर संवाद करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि बच्चों की मासूम मुस्कान में उत्तराखंड के उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य की झलक दिखाई देती है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘डरें नहीं, मदद मांगें’, नैनीताल पुलिस ने छात्राओं को बताया आपातकालीन सुरक्षा का तरीका

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बेटियां प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनका सुरक्षित, शिक्षित तथा सशक्त भविष्य सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार इसी संकल्प के साथ कार्य कर रही है, ताकि प्रदेश की प्रत्येक बेटी अपने सपनों को साकार कर सके और उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

मुख्यमंत्री और स्कूली बच्ची के बीच हुए इस आत्मीय संवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग मुख्यमंत्री के सहज व्यवहार और बच्ची के प्रति उनके स्नेह की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता से ज्योलिकोट में बढ़ी जांच, 43 लोगों की सचल वाहन से स्क्रीनिंग