उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

पुलिस की बड़ी कामयाबी: गुमशुदगी का मामला निकला हत्या

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – जनपद नैनीताल में एक गुमशुदगी का मामला सनसनीखेज हत्या में तब्दील हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भावेश पाण्डे, जनरल मैनेजर, शौर्य रिसोर्ट भुजियाघाट तल्लीताल द्वारा 23 अप्रैल 2026 को थाना तल्लीताल में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनके होटल में कार्यरत कर्मचारी दिनेश चन्द्र उपाध्याय (उम्र 33 वर्ष), निवासी ग्राम दुभना देवलीखेत, जनपद अल्मोड़ा, 22 अप्रैल को छुट्टी लेकर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों से संपर्क करने पर भी उसके घर न पहुंचने की जानकारी मिली, जिसके बाद गुमशुदगी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टी सी के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष मनोज नयाल द्वारा किया गया, जबकि पर्यवेक्षण पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ जगदीश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा किया गया।

पुलिस ने गुमशुदा की तलाश के लिए एसडीआरएफ, फायर सर्विस, डॉग स्क्वाड और ड्रोन की मदद से व्यापक सर्च अभियान चलाया। साथ ही घटना के दिन मृतक के साथ मौजूद लोगों से गहन पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: जब शिकार के चक्कर में खुद ही फंस गया शिकारी,देख दंग रह गए लोग

जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में शराब का सेवन किया गया था। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी कमल सिंह बिष्ट (उम्र 23 वर्ष) ने स्वीकार किया कि उसका मृतक दिनेश उपाध्याय से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर आरोपी और उसके साथियों ने दिनेश को गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने 29 अप्रैल 2026 को साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कमल सिंह बिष्ट को बीएनएस-2023 की धारा 103/238 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कमोला के पास सड़क हादसे में युवक की जान गई, परिवार में मातम….

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय, अपर उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल पुष्कर रौतेला, राजेश बिष्ट, अनूप सिंह, राजकुमार कम्बोज, दीपक उपाध्याय, वीरेन्द्र कोटाल तथा गोताखोर सुरेश थापा सहित अन्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नैनीताल पुलिस ने मामले का त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।