उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षणार्थियों ने दिखाया मेकअप कला का हुनर, विशेषज्ञों ने स्वरोजगार अपनाने के लिए किया प्रोत्साहित

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – बड़ौदा आरसेटी हल्द्वानी, नैनीताल में मंगलवार को 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ब्राइडल मेकअप डेमोंस्ट्रेशन सत्र एवं पूर्व प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रशिक्षुओं ने अपनी प्रतिभा और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

समारोह में डीडीएम नाबार्ड नैनीताल मुकेश बेलवाल, एलडीएम नैनीताल अमित बाजपेई, बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी के प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र प्रभारी नवीन कुशवाह तथा दूरदर्शन के गीतेश त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रशिक्षणार्थियों ने पहाड़ी दुल्हन लुक, महाराष्ट्रियन लुक, बंगाली लुक, पार्टी मेकअप, रिसेप्शन लुक और सिंपल मेकअप सहित विभिन्न मेकअप स्टाइल का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अतिथियों के समक्ष मेकअप तकनीकों और उनके महत्व की जानकारी भी साझा की।

इस दौरान विमेंस टेलरिंग एवं रेफ्रिजरेशन-एसी प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में तेज हवाओं संग बारिश से मौसम ने ली करवट, ठंडक बढ़ी, नुकसान भी हुआ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीएम नाबार्ड मुकेश बेलवाल ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल का प्रभावी प्रदर्शन आज देखने को मिला है। उन्होंने प्रतिभागियों को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मेकअप आर्टिस्ट का क्षेत्र आज बेहतर आय और रोजगार की अपार संभावनाओं से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में पान मसाला कारोबार पर छापेमारी में सामने आई लाखों की अनियमितता,GST की निगरानी तेज

एलडीएम नैनीताल अमित बाजपेई ने दूरदराज क्षेत्रों से आई प्रशिक्षुओं के साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि प्रशिक्षण से सीखे गए कौशल का निरंतर अभ्यास कर उसे स्वरोजगार में बदलना चाहिए। उन्होंने बैंक ऋण संबंधी किसी भी सहायता के लिए एलडीएम कार्यालय से संपर्क करने की बात कही।

वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा के नवीन कुशवाह ने प्रशिक्षण पूरा होने के बाद छोटे स्तर से ही काम शुरू करने की सलाह देते हुए बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून की तैयारी तेज, तीन नालों में संवेदनशील स्थान चिन्हित

दूरदर्शन के गीतेश त्रिपाठी ने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रस्तुत ब्राइडल मेकअप प्रदर्शनों की सराहना करते हुए कहा कि यह उनके प्रशिक्षण के प्रति लगन और रुचि को दर्शाता है।

संस्थान के निदेशक अतुल कुमार पांडे ने 11 मई 2026 से शुरू होने वाले सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए युवाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में वित्तीय परामर्शदाता सुरेश बिष्ट, मास्टर ट्रेनर रविता पाल, ममता अधिकारी, प्रकाश गोस्वामी सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।