उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

नीति आयोग के द्वारा जनपद के कृषि क्षेत्र में विकास हेतु दी गई 3 करौड़ के प्रपोजल को स्वीकृति….. 

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अंतर्गत नीति आयोग की ओर से 38वी बैठक में जनपद के पुरस्कृत राशि हेतु द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रपोजल की समीक्षा कर अप्रूव किया गया। जनपद में कृषि विभाग के द्वारा तीन करौड़ का प्रपोजल दिया गया जिसकी थीम ’’उधम सिंह नगर में सतत और समावेशी कृषि को बढ़ावा देना’’ (Promoting Sustainable and Inclusive Agriculture in Udham Singh Nagar) के आधार पर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भैया दूज पर सुरक्षा का मजबूत पहरा, नैनीताल पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर

 

जनपद की ओर से मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा द्वारा प्रपोजल को नीति आयोग के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसके फलस्वरूप नीति आयोग ने प्रपोजल को अप्रूव कर दिया। मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा इस प्रपोजल के क्रियान्वयन एवं रिव्यू हेतु एक कमेटी गठित करने को कहा जो कि समय समय पर इसका रिव्यू करती रहेगी।

 

यह भी पढ़ें 👉  मानदेय वृद्धि से बढ़ेगा आंगनबाड़ी, आशा व भोजन माताओं का मनोबल: राम सिंह कैड़ा

बैठक में प्रशिक्षु आईएएस अनामिका, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जीमल, मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा, पीरामल फाउंडेशन की ओर से डिस्ट्रिक्ट लीड आशीष भटनागर सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।