उत्तराखण्ड कोटद्वार ज़रा हटके

कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली 26 नवंबर से अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियां आरंभ हो गई हैं……

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- कोटद्वार में 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियां आरंभ हो गई हैं। रैली में पहुंचने वाले युवाओं को काशीरामपुर तल्ला स्थित मैदान में एकत्रित किया जायेगा। तत्पश्चात प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें गबर सिंह कैंप स्थित बलबीर स्टेडियम भेजा जायेगा जहां उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा व अन्य दस्तावेजों की जांच होगी।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, विजयपुर गांव को मिली सड़क और कॉजवे निर्माण की सौगात

 

उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी अगल बताया कि भर्ती रैली में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की लिखि लेख परीक्षा अप्रैल माह में संपन्न हो चुकी है। लिखित परीक्षा पास युवा हा रैली में शामिल होंगे। बताया कि 26 नवंबर को 750, 27 नवंबर को 1200 और 28 नवंबर को 1300 युवा भर्ती रैली में प्रतिभाग करेंगे। बाकी दिवस अन्य कार्यों के लिए रिजर्व रखे गये हैं। बताया कि रैली को लेकर अन्य संबधित विभागों को जरूरी  निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर पुलिस हाई अलर्ट, रामनगर में वीआईपी ड्यूटी के लिए तैयार सुरक्षा तंत्र