उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हाईकोर्ट के बाद अब मेडिकल कॉलेज निशाने पर, साइनाइड बम की चेतावनी….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानीउत्तराखंड में न्यायालयों को मिली धमकियों के बाद अब हल्द्वानी स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। नैनीताल हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट और हल्द्वानी जजी कोर्ट को ईमेल के जरिए धमकी मिलने के बाद अब मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को भी घातक ‘साइनाइड बम’ से विस्फोट की चेतावनी दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 फरवरी को सुबह 11:38 बजे एक ईमेल मेडिकल कॉलेज प्रशासन को भेजा गया, जिसमें दावा किया गया कि कॉलेज परिसर में साइनाइड युक्त बम रखे गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे विस्फोट करेंगे। मेल में सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों और छात्रों को बाहर निकालने की चेतावनी भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी को जिज्ञासा पर गर्व, जेईई मेन्स में शानदार उपलब्धि….

परिसर खाली कराया गया, पुलिस ने संभाली मोर्चा

धमकी की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्टाफ और छात्र तत्काल इमारत से बाहर निकल आए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया।

सबसे पहले सुशीला तिवारी अस्पताल में बम निरोधक दस्ते (BDS) और डॉग स्क्वाड की मदद से पार्किंग, वार्डों और कार्यालयों की गहन तलाशी ली गई। इसके बाद पुलिस टीम सरकारी मेडिकल कॉलेज परिसर पहुंची, जहां मेन गेट खुलवाकर चप्पे-चप्पे की जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अतिरिक्त फोर्स तैनात, अराजक तत्वों पर कड़ी नजर…..

जांच एजेंसियां सक्रिय

पुलिस ने संदिग्ध ईमेल आईडी की जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल को भी मामले की तहकीकात में लगाया गया है। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी होटल में हथियार के साथ युवक पकड़ा, कमरे से निकला तमंचा-कारतूस.......

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही हैं।