उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में गैस आपूर्ति सुचारू बनाने बैठक, अपर जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी, नैनीताल – नगर निगम सभागार हल्द्वानी में शनिवार को अपर जिलाधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में सभी गैस एजेंसी प्रबंधकों और पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाना था।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस लाइन में परेड के दौरान जवानों की दक्षता और प्रशिक्षण का आंकलन….

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी एजेंसियां बुकिंग के आधार पर ही सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने होम डिलीवरी को प्राथमिकता देने, लंबी कतारों से बचने और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही सभी डिलीवरी कर्मियों को फोन बंद न करने और व्यवहार में संयम बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी….

अपर जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि व्यवसायिक सिलेंडरों का मासिक औसत अनुपात अनुसार वितरण बढ़ाकर लगभग 40 प्रतिशत तक सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाए। वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और व्यवस्थित प्रणाली अपनाने की आवश्यकता बताई गई, जिससे आमजन को कोई असुविधा न हो।

बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, विपिन जोशी सहित विभिन्न एजेंसियों के प्रबंधक और कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने आम जनता से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस वितरण की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हाई-टेक होगी पुलिसिंग: ई-बीट बुक और डिजिटल साक्ष्य अनिवार्य….