उत्तराखण्ड ज़रा हटके बाजपुर

प्रकाश कौर को न्याय दिलाने के लिए किया 15 सदस्य कमेटी का गठन….

ख़बर शेयर करें -

मृतका प्रकाश कौर की अंतिम अरदास के बाद लिया गया सामूहिक निर्णय….

बाजपुर- ग्राम बननाखेड़ा में मृतका प्रकाश कौर के भोग की अरदास हुई अंतिम अरदास के बाद समाज के जिम्मेदार लोगों द्वारा आपसी सहमति से निर्णय लिया गया कि जब तक प्रकाश कौर के हत्यारे सलाखों के पीछे नहीं पहुंच जाते तब तक संघर्ष किया जाएगा। आगामी संघर्ष के लिए आपसी सहमति से किसान नेता जगतार सिंह बाजवा की उपस्थिति में 15 सदस्य की कमेटी का गठन किया गया  है

यह भी पढ़ें 👉  गौला और नंधौर नदी के कटाव पर भी हुई चर्चा, ड्रेजिंग के लिए जल्द धनराशि जारी करने के निर्देश

 

उपरोक्त कमेटी विभिन्न सामाजिक संगठनों और शासन प्रशासन से वार्ता कर न्याय के लिए संघर्ष करेगी। 5 मार्च तक यदि हत्यारों को सलाखों के पीछे ना पहुंचाया गया तो 6 मार्च को बाजपुर में न्याय रैली की जाएगी और उसी दिन सितारगंज कूच की घोषणा की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें 👉  तल्लीताल कोतवाली में एसएसपी का वार्षिक निरीक्षण, बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि प्रकाश कौर के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा सभी किसान मजदूर सामाजिक संगठनों को एकजुट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी के नंबर का दुरुपयोग करने पर कार्रवाई, आरोपी ने बाद में मांगी माफी,20 हजार के मुचलके में चालान