उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले ने पकड़ा तूल, राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़ सामने आया है। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

दलित युवकों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दर्ज मुकदमे में राहुल गांधी पर अनुसूचित जाति समुदाय के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक एवं जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डौनपरेवा में शहीद को नमन, जनता की समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय; 95 करोड़ की सड़क योजना के साथ तत्काल गड्ढामुक्ति के निर्देश

रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण कार्यक्रम में शामिल रहे विनोद आर्य और अमित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने अमित कुमार की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एफआईआर संख्या 297/2026 में बीएनएस की धारा 196 और 299 तथा एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1)(q) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पहले से राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की सुरक्षा को लेकर आयोग सख्त, योगेश रजवार ने अभिभावकों को किया जागरूक