उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा: काठगोदाम स्टेशन पर सफाई के साथ चला जागरूकता अभियान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – स्वच्छ भारत मिशन के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026 के 13वें दिन गुरुवार को काठगोदाम रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम और रेलवे अधिकारियों की संयुक्त सहभागिता में आयोजित अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

नगर आयुक्त परितोष वर्मा के दिशा-निर्देशन में चले अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर, रेलवे ट्रैक के आसपास और निकटवर्ती बाजार क्षेत्र में सफाई की गई। सफाई टीमों ने जगह-जगह जमा कचरे और प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर निर्धारित व्यवस्था के तहत हटाया।

यह भी पढ़ें 👉  जमीन खरीदी धार्मिक और कृषि कार्य के लिए, इस्तेमाल नहीं किया तो सरकार में हुई निहित

यात्रियों और दुकानदारों को किया जागरूक

अभियान के दौरान यात्रियों और आसपास के लोगों से रेलवे क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने की अपील की गई। वहीं निकटवर्ती बाजार में दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को दुकानों के आसपास कचरा जमा नहीं होने देने और निर्धारित कचरा संग्रहण व्यवस्था का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

लोगों को प्लास्टिक कचरा कम करने, कचरे को स्रोत पर अलग-अलग रखने और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने के प्रति भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता केवल सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि नागरिकों की सहभागिता से ही स्वच्छता को स्थायी बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मरीजों से लिया अस्पताल की व्यवस्थाओं का फीडबैक, अजय भट्ट ने दिए जरूरी निर्देश

अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली स्वच्छता शपथ

अभियान के दौरान रेलवे और नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने स्वच्छता शपथ ली। सभी ने सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने, कचरा नहीं फैलाने और अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों ने प्रस्तुत किए गीत-नृत्य, सम्मान से बढ़ा उत्साह

रेलवे और नगर निगम की संयुक्त पहल से काठगोदाम रेलवे स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता और नागरिक सहभागिता का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल को स्वच्छ रखने से यात्रियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के साथ क्षेत्र की स्वच्छ छवि भी मजबूत होगी।