उत्तराखण्ड क्राइम देहरादून

पेचकस से किए कई वार, देहरादून में घर के अंदर तिहरे हत्याकांड से सनसनी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – राजधानी देहरादून में मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। रायपुर थाना क्षेत्र के तपोवन रोड स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में बदमाशों ने घर में घुसकर दंपती और उनकी नौकरानी की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बदमाश लूट के इरादे से घर में दाखिल हुए थे। हालांकि वारदात के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार घटना के समय घर में दंपती और उनकी नौकरानी ही मौजूद थे। दंपती के बच्चे बाहर रहते हैं। इसी दौरान बदमाश घर में घुसे और तीनों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पेचकस से कई वार किए, जिससे तीनों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा कैबिनेट बैठक व खटीमा आदि रंगोत्सव के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम तत्काल विष्णुलोक कॉलोनी पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल के आसपास भी पुलिस ने जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस ने पकड़ी 145 टेट्रा पैक अवैध शराब, तीन आरोपी गिरफ्तार

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान रमेश कपूर और रजनी कपूर निवासी देहरादून तथा उनकी नौकरानी शीला निवासी दरभंगा, बिहार के रूप में हुई है।

घटना के समय घर में मौजूद तीनों लोगों की हत्या किए जाने से आसपास के लोगों में भी भय का माहौल है। पुलिस वारदात के पीछे लूट के अलावा अन्य संभावित कारणों को लेकर भी जांच कर रही है।

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू करने के साथ ही आसपास के क्षेत्र में बदमाशों के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हमलावर कितने थे और किस रास्ते से घर में दाखिल हुए तथा वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए।

यह भी पढ़ें 👉  महापुरुषों को नमन के साथ स्वच्छता का संदेश, विकास भवन में सीडीओ ने चलाया अभियान

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।