उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

नंदा-सुनंदा डोला की परिक्रमा में उमड़ी भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – मां नंदा-सुनंदा का पावन डोला नगर में परिक्रमा करते हुए अब समापन की ओर बढ़ रहा है। डोला परिक्रमा के दौरान उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और धार्मिक आयोजन को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस बल लगातार मुस्तैद है। एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र और एसपी संचार रेवाधर मठपाल समेत पुलिस अधिकारी स्वयं फील्ड में मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट में नहीं छूटी एक भी पात्र किशोरी, HPV टीकाकरण का लक्ष्य 100 प्रतिशत पूरा

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्थानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। क्षेत्राधिकारी नैनीताल अंजना नेगी, क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल समेत अन्य क्षेत्राधिकारी तथा थाना-चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन पर विशेष फोकस

महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को प्राथमिकता दी जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को आवश्यक सहायता भी उपलब्ध करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की अनाउंसमेंट बनी सहारा, 5 वर्षीय बच्ची को परिवार और मोबाइल को मिला मालिक

नैनीताल पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि डोला परिक्रमा के दौरान धैर्य और अनुशासन बनाए रखें तथा पुलिस-प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की असुविधा या आवश्यकता होने पर तत्काल नजदीकी पुलिसकर्मी से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें 👉  “शहीद पार्क से शहर के चौराहों तक जले आशीर्वाद के दीये, शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान”

पुलिस के अनुसार महोत्सव के अंतिम चरण तक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरकरार रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकें।