उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 315 बोर तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। घटना में प्रयुक्त वरना कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में अपराध और अवैध हथियारों की तस्करी एवं इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी में सिर्फ मुकदमा नहीं, रकम की रिकवरी भी जरूरी: आईजी कुकरेती; नशे के खिलाफ संयुक्त अभियान तेज करने के निर्देश

उपकारागार के बाहर संदिग्ध कार की चेकिंग

पुलिस को मिली सूचना के आधार पर टीम ने उपकारागार हल्द्वानी परिसर के बाहर संदिग्ध वाहन संख्या UK06R-8499 वरना कार को रोककर चेकिंग की। तलाशी के दौरान कार से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी की पहचान जतिन्द्र सिंह (32) पुत्र सरदार बलविन्दर सिंह, निवासी ग्राम गजरौला जोगीपुरा, थाना बाजपुर, ऊधमसिंहनगर के रूप में की है।

यह भी पढ़ें 👉  पंजा कुश्ती के अखाड़े में एसएसपी अजय गणपति का जलवा, विश्व विजेता खिलाड़ी दलजीत गोराया को मुकाबले में दी शिकस्त

आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त वरना कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मिठाई और डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता जांचने बाजार में उतरी खाद्य विभाग की टीम, पांच दुकानों को 15 दिन की मोहलत

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर, अ0उ0नि0 राम सिंह अधिकारी, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल धीरेन्द्र अधिकारी, कांस्टेबल राहुल राणा, कांस्टेबल कुन्दन सिंह और होमगार्ड अमरबण गोस्वामी शामिल रहे।