Uncategorized

गौलापार बाईपास से 10 डंपरों की बैटरियां चोरी, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – हल्द्वानी में डंपरों से बैटरियां चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की छह बैटरियां भी बरामद की हैं।

मामला 7 फरवरी का है, जब बनभूलपुरा क्षेत्र के गौलापार बाईपास रोड स्थित पार्किंग में खड़े दस से अधिक डंपरों से बैटरियां चोरी कर ली गई थीं। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी डबल मर्डर: अब तक क्या सामने आया_  नैनीताल-अल्मोड़ा से लिंक..

पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों—विनोद कुमार (25), रंजीत (24) और रंजीत सिंह (26), निवासी पिंडारी अशोक, थाना बहेड़ी, जिला बरेली—को गिरफ्तार किया। इसके अलावा चोरी की बैटरियां खरीदने वाले कबाड़ी जलील अहमद (40), निवासी मोहल्ला अब्बासनगर, बहेड़ी को भी पुलिस ने दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार गिरोह लंबे समय से सुनसान स्थानों पर खड़े भारी वाहनों को निशाना बना रहा था। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में रंगों की बहार: 23 फरवरी से फागोत्सव का शुभारंभ, 10 दिन चलेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; परिसर खाली कर तलाशी अभियान तेज