ज़रा हटके देश-विदेश

अब 70 रुपये रुपये प्रति किलो मिलेगा टमाटर, ONDC के जरिए सस्ते में टमाटरों की बिक्री की तैयारी….

ख़बर शेयर करें -

आसमान छूती कीमतों से राहत देने के लिए केंद्र सरकार उपभोक्ताओं को 70 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर ऑनलाइन टमाटर उपलब्ध कराने के लिए ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के साथ बातचीत कर रही है। सूत्रों ने बताया, सस्ता टमाटर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी कृषि विपणन एजेंसियों भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ व भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) की ओएनडीसी से बातचीत चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सड़क मरम्मत अभियान तेज, गुणवत्ता पर रहेगी प्रशासन की नजर

 

अभी सब्सिडी के साथ टमाटर की ऑनलाइन बिक्री की योजना ट्रायल मोड में है। सब ठीक रहा तो सरकार जल्द टमाटर की ऑनलाइन बिक्री की घोषणा करेगी व दिल्ली-एनसीआर में 70 रुपये कीमत पर बेचेगी। ई-कॉमर्स कंपनियां 170-180 रुपये प्रति किलो के हिसाब से डोरस्टेप डिलीवरी कर रही हैं।  महाराष्ट्र के पुणे में किसान अरुण धोमे के घर से 400 किलो टमाटर चोरी हो गया है। किसान ने पुलिस से इसकी शिकायत की है।

 

यह भी पढ़ें 👉  नए आपराधिक कानूनों पर पुलिस की पाठशाला, आमजन को दी कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी

चोरी के कारण उसे करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मुंबई सहित महाराष्ट्र में टमाटर 140 से 160 रुपये किलो बिक रहा है। देश में अदरक उत्पादन के मामले में दूसरे स्थान पर काबिज कर्नाटक में अदरक 400 रुपये किलो बिक रहा है। मैसूरू जिले में कीमत सबसे अधिक है। कारोबारियों ने कहा, पिछले 10 सालों में पहली बार अदरक इतना महंगा बिक रहा है। इसकी वजह से केरल-कर्नाटक में अदरक चोरी हो रहा है। एक किसान ने बताया कि उसके खेत से 1.8 लाख रुपये का अदरक चोरी हो गया है। किसान अब सीसीटीवी की निगरानी में अदरक रख रहे हैं।