देश-विदेश क्राइम

दो लापता छात्रों के शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल…..

ख़बर शेयर करें -

मणिपुर- मणिपुर में चार से अधिक महीने से हिंसा जारी है। इस बीच, सोशल मीडिया पर जुलाई में लापता दो छात्रों के शवों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं। इस पर राज्य सरकार ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मणिपुर के मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि मामला पहले ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी में अवैध शराब की खेप पकड़ी, बनभूलपुरा में युवक गिरफ्तार….

 

दोनों छात्रों की पहचान 17 वर्षीय हिजाम लिंथोइंगाम्बी और 20 वर्षीय फिजाम हेमजीत के रूप में हुई है। बयान में कहा गया, ‘राज्य सरकार के संज्ञान में आया है कि जुलाई में लापता दो छात्रों के शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी में दरिंदगी: 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी जेल भेजा गया….

 

इस मामले को पहले ही सीबीआई को सौंप दिया गया है।’ बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में दो छात्र एक सशस्त्र समूह के अस्थायी जंगल शिविर के घास वाले परिसर में लेटे दिखाई दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  IMEI ट्रैकिंग से बड़ा खुलासा, कई राज्यों से बरामद हुए मोबाइल फोन….